धनबाद, फरवरी 18 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का नया मेन गेट आधुनिक डिजाइन और आकर्षक संरचना के साथ तैयार किया जा रहा है। यह अस्पताल की पहचान को नया स्वरूप देगा और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत बनाएगा। गेट के साथ गार्ड रूम का निर्माण किया जा रहा है, जहां 24 घंटे सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। पूरे प्रवेश क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहनों की निगरानी की जा सके। प्रबंधन का कहना है कि नई व्यवस्था से अस्पताल की सुरक्षा पहले से कहीं अधिक सुदृढ़ होगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सकेगी। गेट के ऊपरी हिस्से के निर्माण के दौरान मुख्य मार्ग लगभग एक सप्ताह तक बंद किया जा सकता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। वैकल्पिक व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.