आजमगढ़, जून 19 -- आजमगढ़,संवाददाता। तहसील सदर क्षेत्र के गंभीरवन बने में 7.96 करोड़ रुपये की लागत से बने नया आरटीओ कार्यालय का शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर आरटीओ की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यालय के उद्घाटन के बाद लोगों को आधुनिक आरटीओ मिल जायेगा ,जहां एक छत ही के नीचे परिवहन विभाग की सभी कार्य आसानी से हो सकेगा। इससे लोगों को इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं पडे़गी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...