सहरसा, मई 30 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। जिले के नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आधार सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूआईडीएआई द्वारा आधुनिक सुविधाओं से युक्त आधार सेवा केंद्र की शुरुआत शुक्रवार को डीएम दीपेश कुमार ने की। इस केंद्र पर आधार नामांकन, मोबाइल नंबर अपडेट, पता संशोधन, बायोमेट्रिक अपडेट तथा बच्चों के आधार संबंधी सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएंगी। आधार सेवा केंद्र की विशेषता यह है कि यहां बुजुर्ग नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए प्राथमिकता सेवा की व्यवस्था रहेगी। उन्हें लंबी कतारों में प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। केंद्र पर व्हीलचेयर सुविधा, आरामदायक बैठने की व्यवस्था तथा सहयोगी स्टाफ भी उपलब्ध रहेगा। यूआईडीएआई के दिशा- निर्देशों के अनुरूप संचालित इस केंद्र में नया आधार नामांकन निःशुल्क किया जाएगा। वहीं 5 ...