वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। एशिया की सबसे बड़ी आवासीय यूनिवर्सिटी अब शिक्षण के साथ परिसर के रखरखाव और सुंदरीकरण की भी योजना बना रही है। बीएचयू को शिक्षा मंत्रालय से आठ विकासात्मक परियोजनाओं के लिए 490 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। इस राशि को परिसर में नए निर्माण, विस्तारीकरण और धरोहरों के संरक्षण पर खर्च किया जाएगा।कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद परिसर की ऐतिहासिकता को सहेजने और नई सुविधाओं को शुरू करने की पहल की। इसके अलावा छात्र सुविधाओं में बढ़ोतरी और छात्रावासों के विस्तार पर भी योजनाएं तैयार की गईं। मंत्रालय की स्वीकृति के बाद अब रुइया छात्रावास, भगवान दास छात्रावास और सर्वपल्ली राधाकृष्णन छात्रावास के नवीनीकरण और विस्तार का काम शुरू होगा। नए कमरों और ब्लॉक के निर्माण से छात्रावासों में 1500 से दो ...