अररिया, सितम्बर 10 -- फुलेन्द्र कुमार मल्लिक अररिया, वरीय संवाददाता जिले के लिए अच्छी खबर ये है कि सदर अस्पताल का मॉडल हॉस्पीटल न केवल आधुनिकतम मेडिकल उपकरणों से लैस हो चुका है बल्कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में 50 विभिन्न क्रिटिकल सर्जरी भी शुरू हुआ है। राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग की सार्थक पहल से यह मुमकिन हुआ है। इसका सुखद परिणाम ये हुआ कि गरीब मरीजों को नेपाल, सिलीगुड़ी सहित बड़े-बड़े शहरों में इलाज व सर्जरी के लिए जाने से मुक्ति मिली। वहीं महंगे प्राइवेट क्लीनिक से भी राहत। सुविधाएं व विश्वास बढ़ने से अब बाहर जाने की वजाय मरीज व उनके परिजन सीधे सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं。

मुख्य बातें खास बात ये कि इसमें अधिकांश गरीब व आयुष्मान कार्डधारी मरीज हैं जिनका फ्री में क्रिटिकल सर्जरी हुआ। अब उन्हें जमीन बेचकर या फिर साहुकार के यहां जेबर गि...