कन्नौज, अप्रैल 9 -- नगर क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कंपोजिट विद्यालय छिबरामऊ केंद्रीय से 'स्कूल चलो अभियान' की भव्य शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी आनंद द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नगर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया। रैली के दौरान बच्चों ने "आधी रोटी खाएंगे, रोज पढ़ने जाएंगे" जैसे प्रेरणादायक नारे लगाकर पूरे माहौल को शिक्षामय बना दिया।रैली में खंड शिक्षा अधिकारी आनंद द्विवेदी के साथ एआरपी सुशील दुबे, योगेश यादव, राजेश गौतम, अर्चना चतुर्वेदी व अच्युत त्रिपाठी मौजूद रहे। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षक संघ छिबरामऊ के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप मिश्रा, प्रधानाध्यापक राजेश पाठक, श्वेता यादव, सीता राजपूत, शशिकांत शुक...