बलरामपुर, अप्रैल 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र श्रीदत्तगंज के कंपोजिट विद्यालय देवरिया मुबारकपुर में शुक्रवार को 'स्कूल चलो अभियान' के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य क्षेत्र के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना रहा।रैली को संकुल प्रभारी अरुण यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र-छात्राएं गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करते नजर आए। इस दौरान बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे, शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का तुम करो जतन व मम्मी-पापा जल्दी जाओ, स्कूल में नामांकन कराओ जैसे प्रेरक नारे लगाए। संकुल प्रभारी अरुण यादव ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को सरकारी विद्यालयों से जोड़ना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.