मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- पुरकाजी बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार ब्लॉक पुरकाजी के परिषदीय विद्यालयों एवं कार्यालय ब्लॉक संसाधन केंद्र में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की। जिसमें सर्वप्रथम परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों द्वारा विद्यालय एवं ब्लाक संसाधन केंद्र कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्कूल चलो अभियान के सजीव प्रसारण को बच्चों को डिजिटल माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर दिखाया। इसके बाद गांव में रैली और सभाएं कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर में प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी के नेतृत्व में एक स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया। रैली में बच्चे अपने हाथों में बैनर लिए हुए थे। बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे। घर-घर विद्या दीप जलाएं, लड़का लड़की सभी पढ़ाएं आदि ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.