संवाददाता, अगस्त 9 -- उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार की आधी रात के बाद बड़ा ऐक्शन लिया। उन्होंने एक साथ जिले के विभिन्न थानों और शाखाओं में तैनात 36 पुलिसवालों को लाइन हाजिर कर दिया। आधी रात हुई इस बड़ी कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ऑफिस की ओर से लाइन हाजिर किए गए सिपाहियों के नाम, पूर्व तैनाती का स्थान और कार्रवाई का आधिकारिक कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई गंभीर मामलों में नामजद, आपराधिक मुकदमों में घिरे और जनसुनवाई में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर हुई है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने 36 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराने को कहा है। एसपी ने कहा कि जनता से अभद्रता और कानून-व्यवस्था में ल...