नई दिल्ली, मार्च 3 -- देशभर में होली की धूम देखने को मिल रही है। 4 मार्च को होली खेली जानी है। वहीं, इसकी धूम रंग पंचमी तक जारी रहेगी। होली के त्यौहार पर लोग रंग-गुलाल लगाने के साथ जमकर खाना-पीना भी करते हैं। वहीं, कई लोग शराब पीकर होली की पार्टी का मजा लेते हैं। इसके बाद, कई लोग नशा करने के बाद गाड़ी भी ड्राइव करते हैं, जो ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है। आप ड्रिंक करके ना सिर्फ ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हैं, बल्कि अपनी और सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की जान भी जोखिम में डालते हैं। ऐसे में होली की पार्टी सेलिब्रेशन के लिए अलग-अलग राज्यों की ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें लोगों को ड्रिंक एंड ड्राइव से जुड़ी हिदायत दी गई है। साथ ही, ऐसी स्थिति में लोगों पर कितना चालान हो सकता है, इस बात को भी बताया गया है। ऐसे में आप आज ...