देवरिया, मई 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। वैवाहिक कार्यक्रम अब धीरे-धीरे समाप्त होने लगे हैं, जैसे-जैसे वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं, हिस्सा लेने आए लोग अपने गन्तव्य को निकलने लगे हैं, हालांकि उनके गन्तव्य को जाने की राह आसान नहीं है। लंबी दूरी की ट्रेनों का सीट पहले से ही फुल है, ऐसे में लोगों के सामने तत्काल टिकट सहारा है, लेकिन तत्काल टिकट के लिए काउंटरों पर आधी रात से ही लाइन लग रही है, बावजूद इसके अधिकांश लोगों को बैरंग ही लौटना पड़ रहा है। उधर काउंटर से टिकट न बनने की दशा में ई-टिकट दलाल सक्रिय हो गए हैं। एक-एक टिकट पर एक हजार से डेढ़ हजार रुपये तक की वसूली कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी छुट्टी और लगन का असर, लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट के सारे प्रयास बे-असर लोगों की परेशानियाँ लगन का समय चल रहा है, ऐसे बहुत से लोग वैवाहिक ...