शिमला, फरवरी 26 -- शिमला में हिमाचल और दिल्ली पुलिस के बीच बुधवार से शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा गुरुवार सुबह करीब 6 बजे जाकर थमा। एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के अफसर सड़क पर ही भिड़ गए। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की टीम पर ही अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दिया। आधी रात मामला कोर्ट तक पहुंचा। अदालत से ट्रांजिट रिमांड की परमिशन मिलने के बाद भी हंगामा खत्म नहीं हुआ। पूरा घटनाक्रम बुधवार को रोहडू के चिड़गांव इलाके से शुरू हुआ। दिल्ली पुलिस की एक टीम सादे कपड़ों में मांडली स्थित चांशल कैंप रिजॉर्ट पहुंची। वहां ठहरे यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को टीम ने हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि ये तीनों कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.