आधी रात सड़क पर उतरे एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; महिला थाना का भी किया औचक निरीक्षण
बोकारो, जून 11 -- जिले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा एवं सिटी डीएसपी राजीव रंजन मंगलवार की आधी रात सड़कों पर उतरे। इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही पुलिस पेट्रोलिंग की निगरानी की तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग और जांच व्यवस्था संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं जवानों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद बुधवार को एसपी नाथू सिंह मीणा ने सिटी डीएसपी राजीव रंजन के साथ सेक्टर-1 स्थित नगर महिला थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना में लंबित मामलों की समीक्षा की गई और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महिला सुरक्षा पर ध्यान एसपी ने महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.