फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर। प्रयागराज माघ मेला में प्रथम प्रमुख स्नान पर्व पर जा रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार आधी रात अफसरों ने कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर उतर कर ड्यूटी प्वाइंट चेक किये। रुट डायवर्जन की जानकारी ली। शनिवार को भी पूरा दिन अफसर नजर बनाए रहे। राहत की बात रही शनिवार को हाईवे पर कोई भी हादसा नहीं हुआ। शनिवार को माघ पूर्णिमा के मौके पर पहला प्रमुख स्नान पर्व था। शुक्रवार रात 12 बजे से कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रुट डायवर्जन किया गया था। प्रयागराज जाने वाले भारी वाहनों को रोक लिया गया था। उन्हें दूसरे रास्तों से भेजा गया। डायवर्जन शनिवार रात 12 बजे तक लागू रहा। डीएम रविंद्र सिंह और एसपी अनूप सिंह ने शुक्रवार रात करीब एक बजे हाईवे में डायवर्जन प्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चेक की। करीब सौ पुलिस कर्मिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.