कोडरमा, मार्च 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नगर परिषद के अध्यक्ष (चेयरमैन) रमेश हर्षधर ने बाइक से शहर के विभिन्न वार्डों और प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण किया। वे मंगलवार की रात सड़कों पर उतरकर सफाई कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेते दिखे। उन्होंने मुख्य मार्गों के साथ-साथ अंदरूनी गलियों में चल रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कचरा उठाव की प्रक्रिया, डस्टबिनों की स्थिति और सफाई के स्तर की गंभीरता से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद सफाईकर्मियों से उन्होंने संवाद भी किया। कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही, उन्होंने कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।अध्यक्ष ने स...