हल्द्वानी, मार्च 6 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नवाबी रोड स्थित आनंदपुरी इलाके में मानसिक रूप से बीमार युवती के घर में घुसकर एक टेंपो चालक ने छेड़खानी की। मोहल्ले वालों को भनक लगी तो टेंपो चालक को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पार्षद समेत महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को हल्द्वानी कोतवाली में वार्ड-11 के पार्षद रवि जोशी और आनंदपुरी की कुछ महिलाएं कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में एक मानसिक रूप से बीमार युवती रहती है। आस-पड़ोस के लोग ही उसकी मदद करते हैं। लड़की के माता-पिता का कई साल पहले निधन हो चुका है। वह कच्ची झोपड़ी में रहती है। रात में युवती को बाहर से ताला लगाकर सुरक्षित रखा जाता है। आरोप है कि गुरुवार रात करीब दो बजे एक टेंपो चालक खिड़की से ईंटे हटाकर युवती के घर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.