आधी रात युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
सुल्तानपुर, अगस्त 29 -- मोतिगरपुर, संवाददाता मुड़हा गांव में आधी रात को बाइक से घर पहुंचे युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस इलाज के लिए सीएचसी लाई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया।शुक्रवार को पुरानी रंजिश मे ढेमा चौराहा स्थित मुड़हा गांव के विपिन सिंह (40) पुत्र इंद्रसेन सिंह रात करीब 12 बजे घर के सामने बाइक सवार तीन लोगो ने उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में तीन गोलियां विपिन के सीने के बगल में लगीं और वह मौके पर ही गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर मोतिगरपुर थाने की पुलिस के साथ आसपास के थानों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.