प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- बाघराय। थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 मार्च की रात उसके ससुराल के लोग चार पहिया वाहन से पहुंचे। गालियां देते हुए लात घूंसे और तमंचे की मुठिया से उसे मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। अशोक की तहरीर पर पुलिस ने मोनू, सोनू, दिलीप व राम कुमार निवासी श्यामपुर शृंग्वेरपुर थाना नवाबगंज प्रयागराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...