आधी रात में 20 हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल
बस्ती, जून 12 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। शहर के वीआईपी क्षेत्र वाले 33 केवी विद्युत उपकेंद्र गांधीनगर से पोषित सभी फीडरों से विद्युत आपूर्ति गुरुवार को आधी रात के बाद अचानक ठप हो गई। 20 हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने की सूचना पर उपकेंद्र पर अभियंता व टेक्निकल टीम रात में ही पहुंच गई। शुक्रवार भोर तक फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति को बहाल कराया गया।
घटना का विवरण विद्युत कर्मियों के अनुसार गुरुवार रात करीब 1:40 बजे अचानक उपकेंद्र में लगे पैनल में जोरदार आवाज आई। ब्लास्ट के बाद आनन फानन में उपकेंद्र से निर्गत सिविल लाइन, जलकल, एसबीआई, आवास विकास, कचहरी व भुअर फीडर की आपूर्ति को रोका गया। बताया गया कि पैनल में किसी चूहे के घुसने के कारण किसी फीडर में ब्लॉस्ट हुआ था।
टीम की सक्रियता इसी उपकेंद्र से मंडल व जिला स्तरीय अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.