आधी रात में 100 गाड़ियों का काफिला लेकर निकले हनुमान बेनीवाल; सूरतगढ़-श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे कर दिया जाम
नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- श्रीगंगानगर में प्रस्तावित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट को लेकर चल रहा विवाद बुधवार देर रात उस वक्त गरमा गया, जब सांसद हनुमान बेनीवाल के काफिले को कलेक्ट्रेट की ओर जाने से रोक दिया गया। नाराज बेनीवाल के समर्थक नेशनल हाईवे-62 पर ही धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई और करीब चार घंटे तक रास्ता जाम रहा। रात करीब 2 बजे प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत के बाद आखिरकार जाम खुला। मामला श्रीगंगानगर के नरसिंहपुरा-मांझूवास-बिरानी क्षेत्र में प्रस्तावित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट का है। ग्रामीण करीब पांच महीने से इस प्लांट के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को इसी मुद्दे पर नरसिंहपुरा-बिरानी में महापंचायत बुलाई गई थी। इसमें सांसद हनुमान बेनीवाल भी पहुंचे थे।100 गाड़ियों का काफिला, कलेक्ट्रेट की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.