आधी रात में बिजली ठप, गुस्साई भीड़ का उपकेंद्रों पर हंगामा
लखनऊ, जून 19 -- राजधानी में भीषण गर्मी के बीच बिजली की खपत 2017 मेगावाट को पार कर गई है। इससे लेसा की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। गुरुवार रात कई उपकेंद्रों में एबीसी लाइन में आग लगने, अंडरग्राउंड केबल फाल्ट और लाइन ब्रेकडाउन होने से बड़े इलाके में घंटों बिजली ठप रही। इससे चौपटिया, रानीगंज, आलमबाग, फैजुल्लागंज, चिनहट और इटौंजा सहित कई इलाकों में लोग रात भर उमस और गर्मी के कारण सो नहीं सके। परेशान उपभोक्ताओं ने स्थानीय उपकेंद्रों से लेकर टोल-फ्री नंबर 1912 पर लगातार शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन घंटों तक कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार लोगों का गुस्सा भड़क गया और बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचकर भारी हंगामा और प्रदर्शन किया। वहीं बिजलीकर्मी भारी लोड और लगातार आ रहे फाल्ट को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।
बिजली की कमी और प्रदर्शन चौपटिया के भोलाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.