फिरोजाबाद, मार्च 22 -- वांछितों के खिलाफ चल रहे पुलिस के अभियान के तहत जिले के सभी थानों की पुलिस ने शनिवार रात गांवों में दबिश दी। इन दबिशों से अफरा-तफरी मच गई। रात भर चले अभियान में 81 वांछित पकड़े। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में पुलिस ने अभियान चलाया। शनिवार रात वारंटियों, एनबीडब्लू, एसआर सहित अन्य केसों के वांछितों के खिलाफ पुलिस का अभियान रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक चला। करीब पांच घंटे तक पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। अभियान के दौरान 72 एनबीडब्लू एवं नौ अन्य अभियुक्त हैं। अभियान के दौरान थाना उत्तर पुलिस ने छह, दक्षिण ने आठ, रामगढ़ ने तीन, टूंडला ने नौ, पचोखरा ने तीन, नारखी ने दो, रजावली ने तीन, नगला सिंघी ने पांच, सिरसागंज ने दस, नसीरपुर ने तीन, नगला खंगर ने दो, शिकोहाबाद ने सात, खैरगढ़ ने दो, मक्खनपुर ने सात, जस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.