बगहा, फरवरी 20 -- बगहा, हमारे संवाददाता। अपर लोक अभियोजक जितेन्द्र भारती ने बताया कि मामला धनहा थाना कांड संख्या 204/25 से संबंधित है। घटना 23 जून 2025 की रात करीब 1.30 से 2 बजे के बीच की बताई गई है। आरोप के अनुसार, नेहा ने पति मनोज पर चाकू से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल मनोज को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, मनोज ने इलाज के दौरान बयान दर्ज कराया था, जिसमें उसने पत्नी द्वारा चाकू से वार करने की बात कही थी। इस बयान को अदालत ने महत्वपूर्ण साक्ष्य माना। मृतक की मां ने भी अदालत में बयान दिया कि उनका बेटा खून से लथपथ हालत में दरवाजे पर खड़ा था और मदद मांग रहा था। सुनवाई के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू कोर्ट में प्रस्तुत किया। मृत्यु पूर्व दर्ज बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग भी न्यायालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.