उरई, दिसम्बर 24 -- उरई। आधी रात होते ही शहर के प्रमुख गिरजा घर खुशियों से खिलखिलाहट उठे। पर्व को लेकर उत्साह और उमंग से लबरेज ईसाई परिवारों ने जगमग रोशनी के साथ प्रभू यीशू मसीह के अवतरण पर हर्षोल्लास के साथ खुशियां मनाई। इसके चलते गिरजा घरों का नजारा देखने लायक रहा। मेन गेट से लेकर अंदर की सजावट और क्रिसमस ट्री ने लोगों का मनमोह लिया। शहर के मिजपा, बीसीएच मिशन,डिवाइन मर्सी समेत तीन से चार जगहों पर गिरजा घर स्थापित है। इन जगहों पर हर साल पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम किए जाते है। 25 दिसंबर क्रिसमस डे के मौके पर इस बार भी आयोजन किए जाएंगे। हालांकि ईसाई परिवार कई दिनों से पर्व की तैयारी में जुटे थे। बुधवार को दिन भर गिरजा घरों में सजावट की गई। घरों में मेहमान नवाजी के लिए एक दर्जन तरह के पकवान बनाने में महिलाएं व्यस्त रही। संजय ने परिवार के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.