जामताड़ा, अप्रैल 17 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि।सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों की जान को खतरे में डालने वाली एक बड़ी साजिश का खुलासा बीते बुधवार-गुरूवार की मध्य रात हुई आगजनी की घटना के बाद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में कैद तस्वीरों से संकेत मिला है कि अज्ञात व्यक्ति ने सुनियोजित तरीके से अस्पताल परिसर में घुसकर डायलिसिस केन्द्र के बाहर लगी डीजी जनरेटर में आग लगाई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:53 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति अस्पताल की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। परिसर में प्रवेश करने के बाद उसने अपने चेहरे को गमछा और मुखौटे से ढक लिया। ताकि पहचान छिपी रहे। फुटेज में वह करीब 2 मिनट 36 सेकेंड तक परिसर में सक्रिय दिखाई देता है। इसी दौरान वह डायलिसिस सेंटर के बाहर लगे 125 केवी क्षमता के डीजी (डीजल) जनरेटर के पास पहुंचा और उसमें आग लगा दी। घटना को अंजाम देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.