हापुड़, अप्रैल 14 -- रात को डेढ बजे खाली टू रोड पर एक दूसरे के विपरित दिशा से दौड़े जा रही बारात की मिनी बस और लोडेड ट्रक की टू रोड पर केवल ट्रक द्वारा एक कार को ओवरटेक करने ने मौत का मंजर ला दिया। मिनी बस को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे उसके ऊपर ट्रक गिर गया। 6 लोगों की भीषण टक्कर लगने के बाद मौके पर मौत हो गई जबकि 7 लोग आधा घंटे तक जिंदगी के लिए मौत से लड़ते रहे। चीखों की आवाज भी दोनों वाहनों की टक्कर की आवाज में दब कर रह गई।गुलावठी से धौलाना के लिए मार्ग पर अभी तक डिवाइडर नहीं बने हैं। यह भी पढ़ें- बारात बस-ट्रक की भिडंत, दूल्हे के पिता सहित छह की मौत टू रोड होने के बाद भी वाहनों को तेज रफ्तार से दौड़ाया जाता है। रविवार की रात को करीब डेढ़ बजे थाना धौलाना क्षेत्र में स्थित एक ढाबे के सामने अचानक ऐसी आवाज आई कि जैसे बम फोड़ दिया हो। ढ...