बदायूं, मई 3 -- उझानी। आधी रात बाद फिर से एक बार मौमस बिगड़ गया। तेज आधी के साथ हुई बारिश से जहां मौसम सुहावना बना दिया। वहीं कई जगहों पर पेड़ व बिजली के खंभे टूटकर गिर पड़े। पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा वहीं खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं उझानी स्टेशन पर खुले में रखी इफको की यूरिया भींग गई। कल सुबह ही यहां आंवला से रैक आई थी। रात में हल्की बारिश और तेज आंधी आई। जिससे तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने चार मई से छह मई तक फिर से आंधी-बारिश की संभावना जताई है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 7-8 डिग्री तक की कमी आई है। रविवार को दिन का तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया।बदायूं में भी रात में हल्की बारिश और तेज हवाएं चली हैं, जिससे तापमान में कमी आई है और ठंड महसूस की जा रही है।अगले कुछ दिनों का हाल: मौसम विभाग ने 4 मई से 6 मई ...