देवरिया, मई 30 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तेज आंधी के चलते आधा दर्जन स्थानों पर पेड़ टूट कर गिर गया। इसके चलते देवरिया उत्तरी की आपूर्ति शुक्रवार की तड़के बंद हो गई। आपूर्ति बहाल करने के लिए एसडीओ, अवर अभियंता और लगभग डेढ़ दर्जन लाइनमैन क्षेत्र में लगे रहे। रात 12:00 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से जिले में विद्युत व्यवस्था लड़खड़ाई, 90 पोल गिरेबिजली आपूर्ति बाधित रामपुर कारखाना के पांडेय चक, देसही देवरिया के इमलिया और तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र को कसया ट्रांसमिशन से आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार की तड़के लगभग 5:25 पर तेज आंधी आई। आंधी के चलते देसही देवरिया के सेमरहिया, हेतिमपुर, हरैया बसंतपुर और खड़ाइच में पेड़ टूट कर बिजली के खंभे और तार पर गिर गया। जबकि तरकुलवा के बनवारी टोला एवं अन्य स्थानों पर पेड़ ट...