प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चार पहिया वाहन से आए अज्ञात आरोपियों ने घर के पास फायरिंग की घटना से परिवार और गांव के लोग भयभीत हैं। पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी है। उदयपुर थाना क्षेत्र के खानीपुर गांव में रविवार रात करीब ढाई बजे चार पहिया वाहन से आए अज्ञात आरोपी घर के पास अचानक फायरिंग करने लगे। फायरिंग घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। गांव के पवन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सोमवार रात वह अपने मकान में सोए हुए थे। इसी बीच रात करीब ढाई बजे अज्ञात वाहन से आए लोगों ने मकान के आसपास गाड़ी कर तीन राउंड फायरिंग की। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.