लोहरदगा, मार्च 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। महान स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर संचालित लोहरदगा के आवासीय विद्यालय के दो दर्जन से अधिक बच्चों के आधी रात खिड़की फांदकर पास के गांव में पार्टी करने भाग जाने का मामला सामने आया है। सदर प्रखंड में स्थित इस स्कूल की इस घटना पर लोहरदगा उपायुक्त डा कुमार ताराचंद ने कहा है कि इस मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आवासीय स्कूलों के प्रभारी ने स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों से शोकाज करने की बात कही है। प्रभारी ने यह भी कहा कि बच्चों को अनुशासन में रहने के लिए समझा दिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के बच्चे हॉस्टल से भाग कर किसी समारोह में शामिल होने, मौज मस्ती करने पहुंच गए। बाद में इसकी सूचना मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को वहां से लाकर अनुशासन का पाठ पढ़ाया।...