महाराजगंज, अप्रैल 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार की देर रात्रि थाना कोतवाली फरेन्दा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, साफ-सफाई, थाना कार्यालय, साइबर/महिला हेल्प डेस्क सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया, जिसमें कई कमियां पाई गईं। इन कमियों पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपनिरीक्षक बीरबल चौहान को निलंबित कर दिया। साथ ही प्रभारी निरीक्षक, वरिष्ठ उप निरीक्षक व ड्यूटी मुंशी के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश जारी किए।इस दौरान अभिलेखों में पूर्णता और नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाने पर लंबित प्रार्थना पत्रों और प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक और कर्मचारियों को जनता की शिकायत...