आधी रात डीआरएम पहुंचीं बरेली जंक्शन
बरेली, जून 3 -- मंगलवार देर रात उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव बरेली जंक्शन पहुंच गई। जैसे ही अधिकारियों को पता चला, तभी दौड़े-दौड़े जंक्शन पहुंचे। हालांकि उनको सुबह में शाहजहांपुर वंदेभारत एक्सप्रेस स्वागत कार्यक्रम में जाना था। एक नंबर प्लेटफार्म पर व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद गेस्ट हाउस चली गईं। वहीं रात को ठहरीं। बुधवार की सुबह ही शाहजहांपुर लखनऊ-देहरादून वंदेभारत एक्सप्रेस स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने को रवाना हुईं। वहीं बुधवार को एडीआरएम ने बरेली जंक्शन से कैंट तक निरीक्षण किया। कैंट स्टेशन पर व्यवस्थाएं बढ़ाने को निर्देश दिये हैं। यह भी पढ़ें- रेल मंत्री के संभावित आगमन को लेकर तेज हुई तैयारी यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में रुकी वंदे भारत एक्सप्रेस, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया स्वागत
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.