आधी रात ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, 50 घरों की बत्ती गुल
अमरोहा, मई 27 -- हसनपुर। क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में गजरौला मार्ग किनारे रखे ट्रांसफार्मर में सोमवार रात आग लग गई। मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर बिजली कटवाई। ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभागीय अवर अभियंता ने बताया कि ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने के बाद आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व एक अन्य ट्रांसफॉर्मर में जोरदार धमाके बाद आग लग गई थी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लगी है। यह भी पढ़ें- रुद्रनगर के बाशिंदे 20 घंटे तक रहे बिना बिजली-पानी यह भी पढ़ें- जसरा में धू धूकर जला चार सौ केवी का ट्रांसफॉर्मर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.