आधी रात झोपड़ी में लगी आग, एक लाख की गृहस्थी जलकर राख
कन्नौज, जून 9 -- ठठिया संवाददाता। सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक गरीब परिवार की झोपड़ी नुमा मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, पुरानी ठठिया निवासी रामऔतार कुशवाहा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव के बाहर बने झोपड़ीनुमा मकान में रहते हैं। सोमवार रात करीब 2 बजे अचानक घर से आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना के समय रामऔतार का परिवार ससुराल में आयोजित कार्यक्रम में गया हुआ था और घर पर कोई नहीं था। मकान में ताला लगा कर वह स्वयं घर के पास मक्का की फसल में सिंचाई कार्य कर रहे थे। घर से आग की लपटें उठती देख रामऔतार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.