नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- जयपुर में आधी रात सड़क पर हुए एक भीषण हादसे का राज करीब एक हफ्ते बाद खुला। 22 सितंबर की रात राजापार्क के उदय मार्ग चौराहे पर स्कूटी सवार युवक को काली थार ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद थार स्कूटी और युवक को करीब 15 फीट तक घसीटती चली गई। युवक गंभीर घायल हुआ और आरोपी मौके से फरार हो गए। इलाज के दौरान रविवार को युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले को सिर्फ सड़क हादसा मानकर जांच नहीं रोकी। करीब 100 किलोमीटर के दायरे में 400 CCTV फुटेज खंगाले गए और आखिरकार पुलिस उस काली थार तक पहुंच गई। जांच में सामने आया कि हादसे के वक्त थार में तीन डॉक्टर सवार थे।हादसे के बाद थार बनी पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग जवाहर नगर थाना पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने घ...