गंगापार, मार्च 29 -- करछना थाना क्षेत्र के भगाही कुलमई गांव में भैंस चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। आधी रात घर के बाहर बंधी तीन भैंसों को चोर खोल ले गए, जिनमें से एक मृत पाई गई। भगाही कुलमई गांव निवासी भुल्लन कोटार्य और सालिक राम विश्वकर्मा की भैंसें घर के बाहर बंधी थीं। तीन दिन पूर्व आधी रात अज्ञात चोर तीनों भैंसों को खोलकर ले गए। सुबह जब परिजन जागे तो दरवाजे से भैंसें गायब थीं, जिससे हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने आसपास काफी खोजबीन की। इसी दौरान ग्रामीणों से सूचना मिली कि पड़ोखरा के पास नाले में तीन भैंसें बंधी हुई हैं। मौके पर पहुंचने पर भुल्लन कोटार्य की भैंस गला कसने से मृत मिली, जबकि सालिक राम की दोनों भैंसें जीवित बरामद कर ली गईं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.