अलीगढ़, अप्रैल 6 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। ईस्टर पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च, इंग्राहम चर्च से तड़के जुलूस निकाला गया। जुलूस जीटी रोड होते हुए नुमाइश मैदान लुईया सोल्स स्कूल पर पहुंचा। यहां पर लोगों ने आराधना की। इस दौरान झांकियां निकाली गईं। जुलूस में यीशु के क्रूसीकरण का नाट्य रूपांतरण किया गया। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नुमाइश मैदान स्थित स्कूल पहुंच कर सभी ने प्रार्थना की। साथ ही ईस्टर पर्व पर सभी मूल्यवर्गो के चर्चों में विशेष अराधना-प्रार्थनाएं सभाएं आयोजित हुईं। जिसमें मनोहर आत्मिक भजन श्रद्धालुओं द्वारा और पवित्र बाईबल से वक्ताओं ने सरमन व्याख्यायित किया। मेथोडिस्ट चर्च में रैव्ह. यूसुफ दास डीएस और रैव्ह. धारा सिंह, सीएनआई घंटाघर, जवाहर पार्क में रैव्ह. अमन अभिषेक प्रसाद, इंग्राहम, सीडीएफ चर्च म...