गंगापार, जुलाई 1 -- करछना क्षेत्र के मुंगारी गांव में देर रात एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना के बाद गांव में देर रात तक अफरातफरी का माहौल रहा। करछना थाना क्षेत्र के मुंगारी गांव में मंगलवार देर रात एक घर में घुसे संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक चोरी की नीयत से घर में घुसा था। घर के लोगों की आहट मिलने पर शोर मच गया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और युवक को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले की जांच की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस...