गाज़ियाबाद, मई 5 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थाना क्षेत्र की माता कॉलोनी में आधी रात घर पर पथराव कर एसी तोड़ने और परिवार को धमकाने का मामला सामने आया है। महिला ने हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोगों पर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। माता कॉलोनी में रहने वाली रानी देवी के मुताबिक, वह दो मई की रात करीब 12 बजे घर में सो रही थीं। इसी दौरान तीन-चार युवक घर के बाहर आए और गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगे। आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे उनके घर का एसी टूट गया। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में पथराव का वीडियो रिकॉर्ड किया हुआ था। वीडियो देखने पर उन्होंने आरोपियों की पहचान आकाश बिहारी और उसके तीन साथियों शौर्य, बादल और शिवम के रूप में की। रानी देवी का कहना है कि आकाश बिहारी हिस्ट्रीशीटर है और बीती एक मई को ही वह शांतिभंग के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.