आधी रात गर्ल्स हॉस्टल में चीख-पुकार; जहरीले सांप ने सो रही 4 छात्राओं को काटा; 1 मौत
रांची, जुलाई 9 -- झारखंड के लोहरदगा जिले में आधी रात गर्ल्स हॉस्टल में उस समय चीख-पुकार मच गई, जब छात्राओं के कमरे में जहरीला सांप घुस गया। सांप ने सो रही 4 छात्राओं को काट लिया। सर्प दंश से एक छात्रा की मौत हो गई है। जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार आधी रात रोचो माहुआटोली के सनवासिरा हायर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल में घटी। यहां एक निजी आवासीय विद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में जहरीला करैत सांप घुस गया और सोते समय छात्राओं को काट लिया, जिससे एक 13 वर्षीय लड़की की मौत हो गई और तीन अन्य छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बता दें कि करैत भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे जहरीला सांप माना जाता है। इसका जहर किंग कोबरा से भी 4 गुना अधिक घातक होता है। यह भी पढ़ें- झारखंड में कमजोर हुआ मॉनसून, फिर भी भारी बारिश का अलर्ट;...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.