चेन्नई, फरवरी 23 -- दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में भी आगामी महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहां देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस राज्य की सत्ताधारी डीएमके के साथ गठबंधन में है। आगामी चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे और जीत के बाद सत्ता में हिस्सेदारी पर दोनों दलों के बीच पेच फंसा हुआ है। इसी सिलसिले में बात करने के लिए कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल रविवार रात मुख्यमंत्री और डीएमके चीफ एमके स्टालिन के चेन्नई के अलवरपेट स्थित आवास पहुंचे थे। तब से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों दलों के बीच सियासी तनातनी बढ़ सकती है लेकिन हुआ इससे उलट। दोनों नेताओं के बीच जब बातचीत शुरू हुई तो बातचीत का रुख अलग रहा और टकराव की बजाय दोनों संतुलन बनाने पर जोर देते रहे। DMK और तमिलनाडु कांग्रेस के टॉप सूत्रों के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट...