नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- नालंदा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत के मामले में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक गुरुवार को प्राचार्या डॉ. उषा कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एंटी रैगिंग सेल, नई दिल्ली से प्राप्त ई-मेल और शिकायत के मामलों को लेकर छात्राओं से पूछताछ की गई। बैठक में सत्र 2023 और 2024 की छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के मामले की समीक्षा की गई। कॉलेज प्रशासन के अनुसार एंटी रैगिंग कमेटी और एंटी रैगिंग स्क्वायड की जांच में संबंधित छात्राओं की रैगिंग में संलिप्तता नहीं पाई गई। इसके बाद सत्र 2023 और 2024 की छात्राओं का निलंबन वापस लेने तथा 2 नवंबर से उनकी कक्षाएं शुरू कराने का निर्णय लिया गया। हालांकि इन छात्राओं को सेल्फ डिक्लेयरेशन देने के लिए कहा है। बैठक में सत्र 2023 की तीन छात्राओं दीक्षा कुमारी, साम्भवी झा और प्रेरणा सागर...