आधी रात को सड़कों पर उतरे निगम आयुक्त
गुड़गांव, मई 2 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर लगाई गई सख्त फटकार के बाद नगर निगम गुरुग्राम का पूरा अमला गहरी नींद से जाग गया है। अब केवल दिन में ही नहीं, बल्कि आधी रात को भी शहर की सड़कों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने शुक्रवार और शनिवार देर रात स्वयं शहर की प्रमुख सड़कों पर उतरकर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीनों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। उनके साथ अतिरिक्त निगम आयुक्त रविन्द्र यादव भी मौजूद रहे। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि सड़क चाहे जीएमडीए , एनएचएआई, एचएसवीपी की हो या फिर नगर निगम की अपनी, पूरे शहर में सफाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.