कोडरमा, मार्च 18 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेकोबार पंचायत के अंबाटांड़ निवासी सुमित कुमार ने गांव के ही कुछ युवकों पर मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोडरमा थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में सुमित ने बताया कि वे गांव में हीं कोमल मुर्गा का दुकान संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि 16 मार्च की रात करीब 12 बजे गांव के हीं करण कुमार पिता दुर्गेश्वर साव, संजय कुमार पिता दिनेश साव, गणेश कुमार पिता किशोर साव, रोहित कुमार पिता उमेश साव, धीरज कुमार पिता छोटन साव और विकास कुमार पिता स्व. बिहारी साव ने फोन कर दारू के लिए चखना मांगा और दुकान खोलने को कहा। जब उन्होंने देर रात दुकान खोलने से मना किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने ...