कौशाम्बी, मार्च 10 -- मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने पड़ोसी से परेशान है। पड़ोसी युवक आधी रात को महिला को फोन करके अश्लील बातें करता था। महिला ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह पड़ोसी सत्यम पुत्र गणेश से तंग आ चुकी है। सत्यम आधी रात को फोन करके अश्लील बातें करता है। गंदे-गंदे मैसेज भेजता है। एक साल से वह परेशान कर रहा था। उसने सत्यम को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया तो उसने दूसरे नंबर से फोन करना शुरू कर दिया। बताया कि कई बार मना करने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। मंझनपुर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.