आधी रात को नाले में गिरा साड़, पुलिस ने निकाला
श्रावस्ती, मई 29 -- कटरा। श्रावस्ती संवाददाता । श्रावस्ती जिले के कस्बा कटरा में जल निकासी के लिए बनी नाली पर ढकने के लिए ढक्कन न होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। सबसे ज्यादा खतरा बेजुबानों को है। जो इसमें गिरकर फंस जाते हैं। ऐसी ही एक घटना गुरुवार की रात कस्बा कटरा के इंडियन बैंक के पास कुबेर कॉम्पलेक्स के सामने हुई। वहां बने नाले में सांड़ गिर गया जिसे निकालने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। कस्बे में जल निकासी के लिए करीब 3 माह पहले सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण हुआ। नाले को ढकने के लिए ढक्कन नहीं रखें गए हैं। गुरुवार की करीब 2:30 बजे कुबेर कॉम्प्लेक्स के सामने चार पांच सांड़ बैठे थे। इसी दौरान दो सांड़ों में लड़ाई हो गई। लड़ते-लड़ते एक सांड़ खुले नाले में गिर गया।इस दौरान सांड बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन सांड उल्टा गिरने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.