वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 25 -- UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आधी रात को शराब के नशे में घर पहुंचे पति पर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। तू-तू, मैं-मैं से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने बेटों संग मिलकर पति की हत्या कर डाली। शराब के नशे में धुत पति को पत्नी और बेटों ने डंडे से बुरी तरह पीटा। वारदात के बाद एक बेटा मौके से फरार हो गया। जबकि पुलिस ने आरोपी पत्नी और दूसरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। घटना, गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र काशीराम आवास में हुई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात करीब 12:30 बजे पति रमेश घर आया तो शराब के नशे में धुत था। घर आते ही वह किसी बात को लेकर पत्नी को भला-बुरा कहने लगा। पत्नी ने ऐतराज किया तो पति उससे उलझ गया। गाली-गलौच करने लगा। बताया जा रहा है पत्...