हाथरस, मार्च 6 -- आधी रात को दसवीं की छात्रा को भगा ले गया युवक -(A) कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित एक गांव का मामलाछात्रा की मां की तहरीर पर बंदायूँ के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित एक गांव से आधी रात को एक युवक दसवीं की छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले गया। अब पीड़ित मां ने बंदायू के युवक के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है।गिजरौली निवासी महिला का आरोप है कि होली से एक दिन पूर्व तीन मार्च की रात को उसकी कक्षा दस में पढ़ने वाली 17 वर्षीय पुत्री को बंदायू जनपद का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुत्री को आसपास काफी जगह तलाश किया,लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। अब पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आर...