नई दिल्ली, अगस्त 13 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में कई मुद्दों पर खुलकर बात की। केजरीवाल ने जहां अपनी निजी जिंदगी की कुछ बातों को शेयर किया वहीं, देश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी अपने विचार रखे। आप सुप्रीमो ने बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उनके साथ भी रैंगिग हुआ था। एक घटना का उल्लेख करते हुए केजरीवाल ने कहा कि जब वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान अपने घर गए तो दादा जी ने पूछा कि किस चीज की पढ़ाई कर रहे हो। जब उन्होंने बताया कि वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो दादा जी ने कहा कि पंखा खराब हो गया है उसे ठीक कर दे। यह सुनकर उन्हें हंसी भी आ गई थी। आप नेता ने बताया कि जिस तरह अभी एआई चल रही है, उसी तरह उस समय कंप्यूटर की चर्चा चल रही थी। ...