लखीसराय, जनवरी 3 -- लखीसराय। गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे के आस-पास ओरैया गांव निवासी लाडली खातून पति मो. गोरे अपने परिवार के साथ ठेले पर सवार होकर प्रसव के लिए सदर अस्पताल पहुंची। देर रात अस्पताल के दरबाजे पर महिला को प्रसव पीड़ा से तड़पता देख समाजसेवी धीरज मोदी, चंदन कुमार, पंकज कुमार सहित उनके अन्य सहयोगियों ने व्हीलचेयर की मदद से सदर अस्पताल के गेट से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तक प्रसव पीड़िता को पहुंचाया। साथ ही उसे अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद डाक्टरों से जांच करवाई। बता दें कि देर रात में महिला को अस्पताल आने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने पर उसे ठेले से अस्पताल तक आना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.